Top News
Next Story
NewsPoint

कोबरा सांप ने महिला को डसा, एंटी वेनम देने से डॉक्टर को रोका, उसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला है!

Send Push
औरंगाबाद: सर्प दंश की शिकार महिला और उसके परिवार वालों के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं औरंगाबाद सदर अस्पताल के एक डॉक्टर। जी हां, परिजन जिंदगी बचने की उम्मीद छोड़ चुके थे। परिजनों ने महिला को एंटी वेनम देने से भी मना कर दिया था। कोबरा का जहर धीरे-धीरे महिला के शरीर में फैल रहा था। उसका शरीर नीला पड़ने लगा था। परिजनों की आस टूट रही थी। इस बीच वहां पहुंचे सदर अस्पताल के उपाधीक्षक आशुतोष कुमार सिंह। डॉक्टर बने भगवानआशुतोष कुमार सिंह ने सबसे पहले मरीज की स्थिति को देखा। उसके बाद अपना उपचार शुरू किया। ध्यान रहे कि हमेशा सदर अस्पताल की चर्चा उसकी बदहाली के लिए होती रही है। लेकिन जब किसी की जिंदगी बचती है, तो इन्हीं डॉक्टरों की तारीफ भी होती है। सदर अस्पताल में सभी आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। फिर भी लोग निजी क्लीनिक की ओर जाते हैं। औरंगाबाद की ये घटना लोगों को एक बार फिर सदर अस्पताल की ओर ले आएगी। कोबरा सांप ने डसा हुआ यूं कि औरंगाबाद जिले के रफीगंज में एक विषैले सांप ने महिला कुसुम देवी को डस लिया। सांप के डसते ही महिला की स्थिति बेहद ही गंभीर हो गई। आनन -फानन में परिजन महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। मगर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन निराश हो चुके थे। ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने एंटी वेनम इंजेक्शन देने के लिए कहा। परिजन इंजेक्शन लेने के लिए तैयार नहीं थे। महिला की बची जानइसी दौरान अस्पताल का औचक निरीक्षण कर रहे अस्पताल उपाधीक्षक को इसकी जानकारी मिली। तुरंत वे इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और महिला के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें रोका और एंटी वेनम लेने की सलाह दी। महिला के परिजन उसे इलाज के लिए बाहर ले जाने पर उतारू थे। डॉक्टर आशुतोष ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर होते जा रही है और बाहर जाने से पहले ही मौत भी हो सकती है। डॉक्टर की हो रही तारीफ उपाधीक्षक ने अपने रिस्क पर चिकित्सक अरुण कुमार के साथ मिलकर उसे एंटी वेनम इंजेक्शन दिया। उसकी मॉनिटरिंग की। तब जाकर उसकी जान बची और वह खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ घर गई। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के इस कार्य की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। परिजन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को भगवान का अवतार बता रहे है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now