Top News
Next Story
NewsPoint

नेशनल अवॉर्ड पाकर मानसी पारेख हुईं भावुक, रोक ना सकीं आंसू तो राष्ट्रपति ने बेस्ट एक्ट्रेस को दिया हौसला

Send Push
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 8 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित किया। जहां दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को उनके दशकों लंबे करियर का सम्मान करते हुए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया गया। वहीं, मानसी पारेख सम्मानित होते वक्त रो पड़ीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'कांतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया। वहीं, मानसी पारेख को 'कच्छ एक्सप्रेस' के लिए और नित्या मेनन को 'थिरुचित्राम्बलम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड देकर उनके काम को सराहा गया। मानसी पारेख नेशनल अवॉर्ड लेते वक्त रो पड़ींअब मानसी पारेख जब पुरस्कार लेने के लिए मंच पर पहुंचीं, तो अपने आंसू रोक न पाईं। जब वह दर्शकों के सामने खड़ी हुईं, तो वह खचाखच भरे हॉल के सामने रो पड़ीं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें ढांढस बंधाया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'कच्छ एक्सप्रेस' की एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं मानसी6 जनवरी, 2022 को रिलीज हुई मानसी पारेख की प्रोडक्शन फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' में रत्ना पाठक शाह और दर्शील सफारी जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। मानसी पारेख ने न केवल लीड रोल निभाया था। बल्कि वह फिल्म की प्रोड्यूसर भी थीं। कहानी एक महिला के अपने पति की बेवफाई का पता चलने के बाद उसके सशक्तिकरण के सफर को दिखाती है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now