Top News
Next Story
NewsPoint

राजस्थान से अलविदा हुआ मानसून, माउंट आबू के बाद दूसरा सबसे ठंडा रहा उदयपुर, जानिए ताजा अपडेट

Send Push
उदयपुर: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से विदा हो गया है। प्रदेश में इस बार मानसून के विदा होने की तारीख 30 सितंबर थी। इस बार मानसून 5 दिन की देरी से शुरू हुआ है। प्रदेश में मानसून खत्म होने के बाद मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया। 2 दिन से राज्य के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। ऐसे में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के ज्यादातर जिलों में फिलहाल गर्मी बनी हुई है, जिससे लोग परेशान हैं। Body उदयपुर और माउंट आबू के तापमान में भी आया अंतरमहीने के पहले दो दिन सामान्य 33.4 डिग्री से ऊपर रहा अधिकतम तापमान अब दो दिन से नीचे है। यह गुरुवार को 32.9 डिग्री था। न्यूनतम लगातार चौथी रात औसत 17.8 डिग्री से ऊपर रहा। प्रदेश में माउंट आबू में सबसे कम तापमान रहता है और इसके बाद अब उदयपुर में है। इसी कारण शुक्रवार को उदयपुर प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। आबू में दिन का पारा 26.4 व रात का 17.4 डिग्री रहा। दोनों शहरों में दिन के पारे में 4.5 और रात में 2.9 डिग्री का अंतर रहा। मौसम के बदलाव का लोग कर रहे हैं इंतजारउदयपुर में अक्टूबर के बीते 10 साल का ट्रेंड बताता है कि दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ दिन के तापमान में गिरावट आती है। प्रदेश में फिलहाल ऐसा ही मौसम बना हुआ है। राजधानी जयपुर सहित सभी जिलों में गर्मी से लोग परेशान है। साथ ही मौसम में बदलाव होने का इंतजार कर रहे हैं।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now