Top News
Next Story
NewsPoint

Garhi Sampla Kiloi Chunav Results 2024: गढ़ी-सांपला-किलोई सीट पर भूपेंद्र हुड्डा की होगी 6वीं विजय? या बदलेगा रिजल्ट, जानें

Send Push
रोहतक: हरियाणा की 15वीं विधानसभा चुनावों के लिए पांच अक्तूबर को वोट डाले गए थे। इस बार के चुनाव में हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में गढ़ी सांपला किलोई सबसे हॉट सीट है। जो कि रोहतक लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। इस सीट को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ कहा जाता है। भूपेंद्र हुड्डा यहां से मौजूदा विधायक हैं। कांग्रेस की ओर से वह एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। वहीं बीजेपी ने भूपेंद्र हुड्डा का मुकाबला करने के लिए मंजू हुड्डा को उतारा है। इसके अलावा इस सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल- बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से अधिवक्ता कृष्ण कौशिक चुनावी मैदान में हैं, जबकि जननायक जनता पार्टी से सुशीला देशवाल और आम आदमी पार्टी से प्रवीण घुसकानी भी किस्मत आजम रहे हैं। गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा चुनाव: भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ है यह सीटवरिष्ठ कांग्रेसी नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस सीट से 5 बार चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी यहां से विधायक बन चुके हैं। हुड्डा 2005 में किलोई के उपचुनाव में जीत दर्ज करके दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले जब उनको विधायक दल का नेता चुना गया, तब वह सांसद थे। इसके बाद में श्रीकृष्ण हुड्डा ने यह सीट भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए खाली कर दी। तब हुड्डा उपचुनाव जीते। इस जीत के बाद वह लगातार 2009, 2014 और 2019 में जीत हासिल करते आ रहे हैं। गढ़ी सांपला किलोई सीट पर कौन जीता-कौन हारा? गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट 2024 के प्रमुख उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा: हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने की जिम्मेदारी पार्टी आलकमान ने दो बार सीएम रह चुके भूपेंद्र हुड्डा को सौंपी है। इस बार भी उनको कांग्रेस पार्टी में सीएम का अहम दावेदार माना जा रहा है। हरियाणा की 70 से अधिक सीटों पर उनकी पसंद के प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। गढ़ी-सांपला-किलोई सीट में जीत के साथ पुराने रोहतक की सभी सीटों को जिताने का मानसिक बोझ भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कंधे पर है। बीजेपी ने मंजू हुड्डा को उताराभूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ बीजेपी ने धामड़ गांव की बहू मंजू हुड्डा को उतारा है। वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। यह गांव हुड्डा खाप का गांव माना जाता है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज भूपेंद्र हुड्डा के सामने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना मंजू के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनके पास न तो चुनाव प्रबंधन है और न ही पुराने नेताओं का सहयोग मिल रहा है। ऐसे में इनके प्रदर्शन पर सबकी निगाह है। ये भी आजमा रहे किस्मतहरियाणा की सबसे चर्चित सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से अधिवक्ता कृष्ण कौशिक उतरे हैं। वहीं जननायक जनता पार्टी से सुशीला देशवाल और आम आदमी पार्टी से प्रवीण घुसकानी भी मैदान में हैं। 2019 में हुड्डा 58 हजार वोटों से जीतेसाल 2019 में विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा 58 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल करने में सफल रहे थे। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल को हराया था। उनको 39,443 वोट मिले थे। वहीं जेजेपी के संदीप हुड्डा को 5,437 वोट प्राप्त हुए थे। गढ़ी सांपला का इतिहासगढ़ी सांपला वही ऐतिहासिक गांव है जहां किसान नेता सर छोटूराम का जन्म हुआ था। 2009 से पहले इस विधानसभा क्षेत्र का नाम किलोई था। लेकिन परिसीमन के बाद हसनगढ़ विधानसभा क्षेत्र को खत्म करके किलोई में मिला दिया गया। 2009 और 2014 में भूपेंद्र सिंह हुडडा ने आईएनएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश नांदल को हराया था। 2019 में भी हुड्डा ने सतीश नांदल को हरा जीत हासिल की थी। सतीश नांदल ने इस बार बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ा था।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now