Top News
Next Story
NewsPoint

Congress Nyay Yatra: 'छत्तीसगढ़ को अन्याय का बाजार बना दिया था', कांग्रेस की न्याय यात्रा पर बीजेपी प्रभारी का हमला

Send Push
रायपुर: छत्तीसगढ़ दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान के टारगेट को बढ़ाकर 60 लाख कर दिया है। पहले यह 50 लाख था। इस मामले में भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन ने कहा- "राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य में सदस्यता को लेकर जो उत्साह देखा है, उसके आधार पर उन्होंने राज्य में 10 लाख नए सदस्य जोड़ने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और अन्य टीम के सदस्यों के साथ वह बैठक हुई। इसमें इस बात पर चर्चा की गई की बीजेपी कैसे 10 लाख और नए सदस्य जोड़ सकती है?" प्रदेश सरकार वादों को कर रही है पूराउन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य 60 लाख सदस्य को जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ इस आंकड़े को पार करेगा।" प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार ने मात्र आठ महीने में उन सभी वादों को पूरा किया है जो पूर्व की सरकार ने पांच साल में नहीं किए। राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि भाजपा सदस्यता में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगी। कांग्रेस की न्याय यात्रा पर बोला हमलावहीं, कांग्रेस की न्याय यात्रा के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि देश के साथ कांग्रेस ने जो अन्याय किया है उसका जवाब देना होगा। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। एससी वर्ग के छात्रों को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा, छात्रों के साथ जो हुआ है उसे लोग कभी नहीं भूलेंगे। पीएससी घोटाले में कांग्रेस सरकार की संलिप्तता भी लोगों के जेहन में है। इसके अलावा, कांग्रेस ने गरीबों का आवास छीनने का काम किया। शराब घोटाले में उनकी सरकार पूरी तरह से लिप्त रही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अन्याय का बाजार बना दिया था। उसे इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। महादेव सट्टा ऐप मामले में सरकार के कई लोग शामिल थे। मुझे लगता है कि उनके अन्याय का हिसाब उन्हें इस यात्रा के माध्यम से देना चाहिए।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now