Top News
Next Story
NewsPoint

Kanpur News: कानपुर में पत्नी को दिया तीन तलाक, हलाला के नाम पर पति ने जीजा से कराया दुष्कर्म

Send Push
सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कानपुर में एक पति ने पहले पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद भी पति बंधक बनाकर रेप करता रहा और फिर नंदोई ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना, मुस्लिम विवाह अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से महिला का निकाह 2020 में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत से पुलिस से की तो दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलाकर समझौता करा दिया गया। बंधक बनाकर रखापीड़िता समझौते के बाद ससुराल पहुंची तो ससुराल वाले अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे। ससुरालीजनों के उकसाने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद कमरे में बंधक बना लिया गया और इस दौरान पति जबरन दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। बच्चों के लिए यह सब सहन करती रही। हलाला के नाम नंदोई ने किया दुष्कर्म इसके बाद ससुरालीजनों ने शरीयत का हवाला दिया। पीड़िता से कहा कि यदि इस घर में रहना है तो हलाला की रस्म पूरी करनी होगी। इसके बाद जबरन नंदोई से हलाला करने का दबाव बनाया गया। बीते 11 जून 2024 को नंदोई ने भी हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर पति ने घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। एसीपी टीबी सिंह के मुताबिक, महिला के पति और नंदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now