Top News
Next Story
NewsPoint

नाबालिग का 7 माह पहले अपहरण, फिर रेप, लड़की तीन माह की प्रेग्नेंट... फतेहपुर में मुरादाबाद का आरोपी अरेस्ट

Send Push
इरशाद सिद्दीकी, फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 7 महीने पहले नाबालिग किशोरी का अपहरण हो गया था। मामले में गुरुवार दोपहर को फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही अपहृत किशोरी को भी बरामद किया है। किशोरी मेडिकल रिपोर्ट में 3 माह की गर्भवती है। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। निर्माणाधीन पानी करता था कामजानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि, 22 मार्च की सुबह वह और उसकी पत्नी गांव में ही खेतों में काम करने गए थे। इस दौरान घर में उनकी नाबालिग बेटी अकेली थी। दंपति जब दोपहर को वापस लौटे तो घर पर किशोरी मौजूद नहीं थी। इस पर आस पड़ोस और रिश्तेदारियों के गांव में खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि गांव में निर्माणाधीन पानी टंकी में काम करने वाला मुरादाबाद जिले का जगत सिंह उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इतना ही नहीं इस घटना में पानी टंकी के सुपरवाइजर अमित के साथ ठेकेदार अजय भी शामिल था। 3 महीने की गर्भवती है किशोरीइस मामले में 7 महीने से फरार चल रहे मुरादाबाद जिले के आरोपी जगत को पुलिस ने गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र के अंबापुर चौराहे से धर दबोचा। वही बरामद किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। रिपोर्ट में किशोरी 3 महीने की गर्भवती हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढाते हुए आरोपी पर विधिक करवाई की है। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की बढ़ी धाराएंथानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि किशोरी के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढाते हुए आरोपी पर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now