Top News
Next Story
NewsPoint

आज का मिथुन राशि का राशिफल 10 अक्टूबर 2024 : सहकर्मियों की वजह से आपको आज मानसिक तनाव मिलेगा

Send Push
Gemini Horoscope 10 October, 2024:आज मिथुन राशि का करियर राशिफल : मिथुन राशि के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना होगा। सहकर्मियों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपको धैर्य से बेहतर प्रबंधन क्षमता को दिखना होगा, इससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में आज काम अधिक होने से आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों की खुशी के लिए आज आप धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए गिफ्ट भी ले सकते हैं। आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : घर परिवार में आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। संतान के व्यवहार बातों से आज आपको नाराजगी हो सकती है। पिता और चाचा के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, इनसे आपको मार्गदर्शन और लाभ मिल सकता है। आपको आज पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका सुखद रहेगा। प्रेमी के साथ आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप आज प्रेम को डिनर डेट प भी ले जा सकते है। धर्म कर्म के कार्यों में भी आज आप रुचि लेंगे। आज मिथुन राशि की सेहत : मिथुन राशि के जातको को आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। शरीर में सुस्ती भी बनी रहेगी। रक्तचाप बढ़ सकता है, उदर संबंधी परेशानी भो हो सकती है। आज मिथुन राशि के उपाय : आज मिथुन राशि के जातको को देवी पार्वती के साथ शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। आपको आज गाय को चारा भी देना चाहिए।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now