Travel
Next Story
NewsPoint

देख लीजिए दुनिया का सबसे बड़ा बांध, जो पृथ्वी के घूमने की स्पीड को करता है कंट्रोल, ऐसे बुक करें टिकट

Send Push
एक नदी या जलाशय पर एक बांध का निर्माण किया जाता है, ताकि पानी को एकत्रित और नियंत्रित कर बाढ़ जैसी समस्या का हल और बिजली का निर्माण किया जा सके। भारत समेत दुनियाभर में कई बड़े-बड़े बांध है, लेकिन आज हम चीन में बने बांध के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, कि इस बांध के कारण पृथ्वी के घूमने की गति धीमी हो रही है। साल 2012 में ये बांध बनकर तैयार हुआ था, जिसे बनाने में दो दशक से अधिक का समय लगा था। आइए विस्तार से जानते हैं इस बांध के बारे में। (All pic from -wikimedia commons)
जानें बांध के बारे में image

चीन के सबसे बड़े बांध का नाम थ्री गॉर्जेस डैम 'Three Gorges Dam' है। ये एक पनबिजली गुरुत्वाकर्षण बांध (hydroelectric gravity dam) है। जो चीन के हुबेई प्रांत में यांगजी नदी (Yangtze River) पर बना हुआ है| बता दें, ये दुनिया का सबसे बड़ा बांध है। यह बांध 2.3 किलोमीटर लंबा, 115 मीटर चौड़ा और 185 मीटर ऊंचा है। बता दें, यांगजी नदी दुनिया की सबसे बड़ी नदी है।


क्या पृथ्वी की स्पीड कंट्रोल कर रहा है बांध? image

थ्री गॉर्जेस डैम जहां दुनिया का सबसे बड़ा बांध है, वहीं अब ये विवाद का विषय भी बनता जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने, तो इस बांध में पानी अधिक इकट्ठा होने से पृथ्वी की गति पर असर पड़ रहा है। साल 2005 में वैज्ञानिकों की तरफ से किए गए रिसर्च के दौरान, पृथ्वी के घूमने की क्षमता के बारे में पता लगाया गया था, जिसमें सामने आया कि इस बांध का प्रभाव कहीं न कहीं पृथ्वी की गति को धीमा कर रहा है।

बता दें, इस रिसर्च का खुलासा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के वैज्ञानिकों ने साल 2004 में आई विनाशकारी सुनामी के बाद किया था। उन्होंने बताया, बांध के कारण पृथ्वी की घूमने की शक्ति पर प्रभाव पड़ रहा है। उस दौरान वैज्ञानिकों ने पाया था कि सुनामी के कारण पृथ्वी पर मास डिस्ट्रीब्यूशन बदल गया है और एक दिन की लंबाई 2.68 माइक्रोसेकंड कम हो गई है।


थ्री गॉर्जेस डैम के फायदे image

थ्री गॉर्जेस बांध के निर्माण का एक मुख्य कारण आगे की ओर बाढ़ को रोकना था। बता दें, साल 1954 यांगजी नदी में एक एक भयानक बाढ़ आई थी। जिसमें चीन के लाखों लोग मारे गए थे। जिसके बाद चीनी सरकार ऐसी बाढ़ बनाने की योजना बना रही थी, जो बांध की समस्या का हल कर सके और भारी मात्रा में बिजली पैदा कर सके। बता दें, बांध के भीतर कई जनरेटर हैं जो पानी में संग्रहीत संभावित ऊर्जा का उपयोग करके बिजली पैदा करते हैं।


बांध की वजह से चीन की जनता को हुआ था नुकसान image

जब इस बांध के निर्माण की शुरुआत हुई, तो उस दौरान चीन की आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे पहले तो बांध को जिस जगह पर बनाया गया, वहां आस-पास के गांव, कस्बों के लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। जिस वजह से लाखों-करोड़ों लोगों की जिंदगी पर असर पड़ा।

बता दें, इस बांध के निर्माण की लागत करीबन ढाई लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा आंकी गई है। इसे पूरा बनाने में करीबन दो दशक लग गए। इसका निर्माण साल 1994 में शुरू हुआ था। चर्चा में होने के साथ-साथ आज ये जगह एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।


कैसे घूम सकते हैं image

थ्री गॉर्जेस बांध का कुछ हिस्सा आप क्रूज के माध्यम से एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके लिए टिकट आधिकारिक वेबसाइट Yangtze.com से खरीद सकते हैं। यहां आप टूर गाइड भी बुक कर सकते हैं। बता दें, टिकट में बांध और यांग्ज़ी नदी एक्सप्लोर करने के साथ साथ, म्यूजियम देखने, दोपहर का खाना और बस की सुविधा भी दी जाएगी।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now