Travel
Next Story
NewsPoint

बीवी पहने बिकिनी अरबपति ने खरीदा करोड़ों का आईलैंड, लोगों ने कहा कर दी गलती क्योंकि यहां भी पहन सकते हैं टू पीस

Send Push
दुबई में रहने वाली एक ब्रिटिश महिला ने दावा किया कि उसके करोड़पति पति ने 418 करोड़ का एक प्राइवेट आइलैंड सिर्फ इसलिए खरीदा, ताकि वह समुद्र तट (Beach) पर बिना किसी परेशानी के बिकनी पहन सके और वहां उसे प्राइवेसी और सेफ्टी मिले। इस महिला ने इंस्टाग्राम पर आइलैंड का एक वीडियो शेयर करते हुए ये जानकारी दी।

इस बीच जब लोगों को ये बात पता चली तो उन्हें ये खबर कुछ रास नहीं आई, कई का कहना है कि अमीरों के पास बड़ा पैसा है, तो कुछ का कहना था कि दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप बिना किसी परेशानी के टू पीस पहन सकते हैं। ऐसे प्लेसेस पर आपको प्राइवेसी भी मिलती है और सेफ्टी भी।

बता दें, ऐसे कई देश हैं जहां के बीचेस और आइलैंड इन चीजों के लिए फेमस हैं। यहां आप अपनी पत्नी को बेफिक्र बिकिनी पहनवा सकते हैं। अगर आपको भी समुद्र का नीला पानी, रेत और बीच पसंद हैं और प्राइवेसी और सेफ्टी के साथ टू-पीस एंजॉय करना चाहती हैं, तो 418 करोड़ रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं, क्योंकि दुनिया में कई फेमस बीच हैं, जहां लड़कियां और महिलाएं बिना किसी रोक-टोक के बिकिनी पहन सकती हैं और उनकी प्राइवेसी और सेफ्टी का यहां पूरा ध्यान रखा जाता है।

यही नहीं इन बीचेस की गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत और सुरक्षित जगहों में भी की जाती है। आइए जानते हैं इनके बारे में। (Left side pic credit- instagram.com/soudiofarabia and Right side Representaive pic credit: unsplash.com)

(नीचे की सभी सांकेतिक फोटो: unsplash.com)
बोरा बोरा, फ्रेंच पोलिनेशिया image

बोरा-बोरा एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है। दुनिया भर में यहां के बीच काफी फेमस हैं। पानी के ऊपर बने बंगलों और ताड़ के किनारे वाले बीच यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। बोरा-बोरा एक ऐसा बीच है, जहां पर महिलाएं बिना किसी टेंशन के बिकनी पहन सकती हैं। यहां बिकिनी पहनने के बाद आपको जरा भी अनकंफर्टेबल महसूस नहीं होगा।


इबीजा, स्पेन image

यदि आप एक ऐसी बिकनी डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, जहां आप जमकर पार्टी कर सकें, तो इबीजा (Ibiza) आपके लिए सही जगह है। ये एक ऐसा खूबसूरत बीच है, जो आपके अंदर एक अलग सी एनर्जी पैदा कर देगा। यहां आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगी। यही नहीं, महिलाएं यहां बिना किसी शर्म के बिकिनी पहन सकती हैं। यकीकन यहां का माहौल इतना खूबसूरत है कि पहुंचकर लगेगा, जैसे आप किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हो।


मालदीव image

मालदीव को दुनिया के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है, हर कोई यहां घूमने की इच्छा रखता है। वहीं यहां के बीच के क्रिस्टल पानी का हर कोई दीवाना है। बता दें, यहां पर कई पब्लिक बीच हैं, जहां पर आप बिकिनी पहन सकती हैं और यहां कोई आपको घूरेगा भी नहीं।


मियामी, फ्लोरिडा image

जब यूनाइटेड स्टेट अमेरिका में बिकनी डेस्टिनेशन की बात आती है, तो मियामी का नाम सबसे ऊपर आता है। बता दें, यहां के बीच काफी भीड़-भाड़ वाले होते हैं, फिर भी यहां महिलाएं टू-पीस यानी बिकिनी पहनने से बिल्कुल नहीं कतराती, और खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।


कैनकन, मेक्सिको image

कैनकन, मेक्सिको एक ऐसी जगह है, जहां बीच लवर अपनी पसंद की एक्टिविटी बिना किसी किसी रोक-टोक के कर सकते हैं। यहां कई खूबसूरत बीच है। जिन पर छुट्टियां मनाने लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां के बीच पर नंगे पैर चलने का मजा ही कुछ और है। वहीं यहां का एनवायरमेंट आपको सेफ महसूस कराता है, ऐसे में यहां आपको टू-पीस पहनने में कोई झिझक नहीं होगी। बता दें, यहां के बीच दुनिया के सबसे सुरक्षित बीच की गिनती में आते हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now