World
Next Story
NewsPoint

Israel News: इजरायल में जान का खतरा, फिर अवैध रूप से घुसते पकड़े गए ये 21000 लोग कौन हैं?

Send Push
तेल अवीव: इजरायल इस वक्त दुनिया का सबसे खतरनाक देश बना हुआ है। यह देश वर्तमान में एक साथ कई दुश्मनों का सामना कर रहा है। इजरायल पर गाजा पट्टी से हमास, लेबनान से हिजबु्ल्लाह, यमन से हूती विद्रोही, इराक और सीरिया से ईरान समर्थित मिलिशिया लगातार हमले कर रहे हैं। इसके अलावा इजरायल को ईरान के हमले का भी खतरा है। इसके बावजूद इजरायल में करीब 500 लोगों को घुसपैठ करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि साल की शुरुआत से, सीमा पुलिस अधिकारियों ने अवैध रूप से इजरायल में प्रवेश करने वाले 21,000 से अधिक व्यक्तियों और उनकी सहायता करने वाले लगभग 2,500 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ये कौन लोग हैं, जो दुनियाभर के खतरों का सामना कर रहे इजरायल में घुसना चाहते हैं और उनका इरादा क्या है। एक हफ्ते में 495 लोग गिरफ्ताररविवार को इजरायली पुलिस ने बताया कि सीमा पुलिस अधिकारियों ने पिछले सप्ताह अवैध रूप से इजरायल में प्रवेश करने वाले 495 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 44 संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया, जिन्होंने उनकी सहायता की थी। ये गिरफ्तारियां पूरे देश में और विभिन्न सीमा पुलिस यूनिट के साथ मिलकर किए गए एक बड़े पैमाने के अभियान का हिस्सा थीं। यरूशलेम क्षेत्र में, सैनिकों ने लगभग 350 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अवैध रूप से इजरायल में प्रवेश करने का प्रयास किया था और 27 संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया, जिन्होंने उनके ट्रांसफर, निवास और रोजगार में सहायता की थी। इजरायली बॉर्डर पुलिस ने क्या बतायाउत्तर, दक्षिण, मध्य इजरायल और पश्चिमी तट के साथ सीमा क्षेत्र में, सैनिकों ने 145 व्यक्तियों और उनकी सहायता करने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया। सीमा पुलिस प्रमुख कमांडर इत्जाक ब्रिक ने ऑपरेशन के बारे में कहा, "पिछले साल, 07.10 की सुबह, सिमचैट टोरा की छुट्टी की सुबह, हमारे सैनिकों ने दृढ़ संकल्प, व्यावसायिकता और सर्वोच्च बहादुरी के साथ काम किया, हमास आतंकवादियों से आमने-सामने की लड़ाई लड़ी और आतंकी हमले को रोक दिया। उन्होंने कहा, "हमें इस समझ के साथ आगे बढ़ना चाहिए कि सुरक्षा मिशन कभी खत्म नहीं होता है, और हमें देश के नागरिकों की सुरक्षा के अपने मिशन को पूरा करने के लिए अपनी गतिविधियों को जारी रखना चाहिए।" इजरायल में घुसने वाले लोग कौन हैंइजरायल में घुसने वाले लोगों में सबसे अधिक संख्या मध्य पूर्व के निवासियों की हैं। इनमें गाजा, वेस्ट बैंक, लेबनान, सीरिया, मिस्र और जॉर्डन जैसे पड़ोसी देश के नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा एशियाई देशों के नागरिकों की संख्या भी काफी अधिक है। इजरायल में अवैध रूप से घुसने वाले अधिकतर लोग काम की खोज और बेतहर जीवन जीने के लिए आते हैं। जॉर्डन को छोड़कर, इजरायल के आसपास के देशों में हालात काफी खराब हैं।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now