India
Next Story
NewsPoint

याददाश्त बढ़ाने में बेहद कारगर हैं ये चीज, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका,,

Send Push


वैसे तो अक्सर आप खाना खाने के बाद मिश्री और सौंफ का सेवन जरूर करते होंगे. इन दो चीजों का सेवन माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की मिठी मिश्री सेहत के लिए लाभकारी होती हैं, इसलिए मिश्री का ज्यादा से ज्यादा यूज लेना चाहिए, चाहे चाय बनाने में या फिर कुछ भी मिठाई बनाने में, या फिर मिश्री का ऐसे ही सेवन कर सकते हैं। मिश्री का सबसे बड़ा लाभ तो ये है कि इससे याददाश्त बढ़ती है और ये शरीर को ठंडा रखती है। 


चलिए आपको बताते हैं मिठी मिश्री के सेहत लाभ के बारे में…

-चलिए मिश्री का आपको सेहत लाभ के बारे में बताते हैं, तो मिश्री गले में खराश महसूस हो या खांसी परेशान कर रही हो तो मिश्री इसे दूर करने में मदद करेगी। मिश्री का छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखें। खांसी में आराम आने लगेगा। छोटे बच्चों को भी सर्दी से खांसी होने पर मिश्री दी जा सकती है। मिश्री को पानी में मिलाकर पीने से भी आराम मिलेगा।


-मुंह में छालों की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंह के छाले होने पर मिश्री को इलायची के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मुंह के छालों पर लगाना चाहिए। झटपट ठीक होंगे छाले।

-नकसीर होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर सूघंने पर आराम मिलता है।
-केसर तथा दूध के साथ मिश्री का सेवन करने से सेक्स पावर बढती है।

-केसर तथा मिश्री मिले गुनगुने दूध के साथ करने से शरीर में एनर्जी आती है। जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

-मक्खन तथा मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से हाथों-पैरों की जलन दूर होती है।

-इसमें मिठास और ठंडक दोनों ही गुण होते हैं। इसलिए बेहद अधिक गर्मी में शर्बत में इसे घोलकर पीने से लू से बचा जा सकता है। इससे शरीर में स्फूर्ती का एहसास होता है और कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिलती है। क्योंकि ये ग्लूकोज के रूप में शरीर को ऊर्जा देती है।

ये खबर भी पढ़े: फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना...

Also Read : भारत में हिमाचल कि अलग हि पहचान है, जानिए हिमाचल के 20 रोचक तथ्य

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now