गुरुग्राम, 23 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि इस सरकार ने बातें तो बड़ी की हैं, लेकिन काम नहीं किए। दो बूंद बारिश में गुडग़ांव जाम हो जाता है। सरकार ने ठेके तो दिए काम नहीं करवाए। भ्रष्टाचार खुलकर किया। डिजिटल के नाम पर हरियाणा की जनता को परेशान किया। वे सोमवार को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के लिए झाड़सा गांव में आशीर्वाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, लोकसभा प्रत्याशी रहे राज बब्बर, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ नेता पंकज डावर, गुडग़ांव विधानसभा से प्रत्याशी मोहित मदन लाल ग्रोवर मौजूद रहे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि परिवार पहचान पत्र को उन्होंने परमानेंट परेशानी पत्र बताते हुए कहा कि लोग खूब परेशानी इसके लिए झेल रहे हैं। प्रोपर्टी आईडी भ्रष्टाचार का कारण बन गई है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा और ना जाने कितने पोर्टल बना दिए। मैनें विधानसभा में भी सरकार को कहा था कि जब पोर्टल से ही सब कुछ होना है तो तुम्हारी क्या जरूरत है। भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं हुआ। प्रॉपर्टी आईडी में मकान मालिक किरायेदार बना दिए और किरायेदार मालिक बना दिए। पूर्व सीएम ने कहा कि अब इस भाजपा सरकार से पीछा छुड़ाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि सीधी टक्कर कांग्रेस-भाजपा के बीच है। कांगे्रस को जीत दिलानी है।
कांग्रेस आ रही है भाजपा जा रही है: उदयभान
प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से कहा कि कांग्रेस की सरकार आ रही है, इसमें साझा कर लो। आज तराजू आपके हाथ में है। आपने फैसला लेना है। आज हरियाणा प्रदेश की जनता आपकी तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की जबरदस्त आंधी चल रही है। हम पूरे प्रदेश के कोने-कोने में जाते हैं। भारी जनसमर्थन हर जगह मिल रहा है। यह इस बात का संकेत है कि हरियाणा से भाजपा जा रही है, कांग्रेस की सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि खासकर फरीदाबाद, गुडग़ांव की वजह से बीजेपी सत्ता में आई थी। अब ऐसा नहीं होने देना।
मेरे चुनाव की कसर वर्धन के चुनाव में पूरी कर दो: राज बब्बर
राज बब्बर ने कहा कि हरयिाणा का सबसे बड़ा चुनावी क्षेत्र बादशाहपुर है। पार्टी ने प्रत्याशी के रूप में वर्धन यादव को आपके बीच में भेजा है। यह चुनाव महत्वपूर्ण है। पूरा देश हरियाणा की तरफ देख रहा है। यहां कांग्रेस की सरकार बननी जरूरी है। राज बब्बर ने कहा कि मेरे चुनाव में जो कसर रह गई थी, उसकी भरपाई वर्धन यादव के चुनाव में कर दो।
You may also like
भावनगर: तमिलनाडु के 29 यात्रियों को ले जा रहा वाहन बाढ़ में फंसा, एनडीआरएफ ने बचाया
Sony MDR-M1 closed monitor studio headphones launched in India: price, features
Xiaomi 15 series launch date revealed, will come with new flagship Snapdragon 8 Elite chipset
Lava Agni 3 India launch date confirmed, tipped to come with a secondary display on the rear panel