Top News
Next Story
NewsPoint

पलामू में अस्पताल संचालक के घर 11.50 लाख की चोरी

Send Push

पलामू, 29 सितंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के काली मन्दिर रोड आबादगंज में अस्पताल संचालक मनीष तिवारी के घर 11.50 लाख की चोरी हो गई। इसमें 1.5 लाख नकदी भी शामिल है। घटना के समय घर पर नहीं कोई नहीं था। परिवार के सारे सदस्य रांची गए हुए थे। इस संबंध में रविवार दोपहर दो बजे शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मनीष तिवारी के अनुसार 23 सितंबर को परिवार के सारे सदस्य रांची गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। 28 सितंबर को जब घर पर लौटे तो देखा कि दो तल्ले मकान में चोरी हो गई है। ऊपरी तल्ले की खिड़की में लगी ग्रिल तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। ऊपर औऱ नीचे के तल्ले के कमरे के ताले तोड़कर आलमारी से नगद डेढ़ लाख रुपए औऱ 10 लाख के सोने और चांदी के आभूषण की चोरी कर ली। चोरी गए सामानों में नेकलेस, सोने का चैन, टीका नथिया, कानबाली, अंगूठी, डिनर सेट, कमरधनी, चांदी की ईट आदि शामिल है। पुलिस वारदात की तहकीकात कर रही है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now