Top News
Next Story
NewsPoint

भ्रष्टाचार के आरोप में तृणमूल ने मालबाजार नगर पालिका के चेयरमैन को किया पार्टी से निष्कासित

Send Push

जलपाईगुड़ी, 24 सितंबर (हि.स)। भ्रष्टाचार के आरोप में मालबाजार नगर पालिका के चेयरमैन स्वपन साहा को तृणमूल ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तृणमूल के जलपाईगुड़ी जिलाध्यक्ष महुआ गोप ने मंगलवार को पार्टी के इस फैसले की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्सी के आदेश पर स्वपन साहा को अगले आदेश तक निष्कासित किया गया है। स्वपन साहा अब से पार्टी की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकते है। इस निर्देश की जानकारी स्वपन साहा को लिखित रूप से दे दी गयी है।

बताया जा रहा है कि जलपाईगुड़ी जिलाध्यक्ष महुआ गोप ने स्वपन साहा के खिलाफ काफी समय से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। उस पर अपना काम ठीक से नहीं करने का भी आरोप था। हालांकि, स्वपन साहा अभी भी मालबाजार नगर पालिका के चेयरमैन है। उन्हें चेयरमैन पद से हटाया जाना एक प्रशासनिक निर्णय है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक स्वपन साहा ने इस्तीफा तो नहीं दिया है, लेकिन नगर पालिका प्रबंधन की जिम्मेदारी वाइस चेयरमैन को सौंपकर वह निजी कारणों का हवाला देकर छुट्टी पर चले गये है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now