Top News
Next Story
NewsPoint

क्रांति की तलवार विचारों के पत्थर पर होती हैं तेज: शलभ मणि त्रिपाठी

Send Push

देवरिया, 28 सितंबर (हि.स.)। भगत सिंह की जयंती पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी तथा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के न्यू कालोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि आज भी शहीद भगत सिंह का व्यक्तित्व और उनके विचार हर भारतीय खासतौर पर युवाओं के दिल में धड़कते हैं। उन्होंने कहा था कि क्रांति की तलवार विचारों के पत्थर पर तेज होती हैं।

सदर विधायक ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और राष्ट्रीय नायकों में से एक शहीद भगत सिंह का आज 117वीं जयंती हैं। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लाहौर में हुआ था। भगत सिंह का नाम भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा हुआ हैं। भगत सिंह की जन्म तिथि को भारत भर में गर्व और श्रद्धांजलि से याद किया जाता है।

भगत सिंह ने अपने बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, आज हम सभी उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, नगर महामंत्री सुधीर मद्धेशिया, रविंद्र राव, रविशंकर त्रिपाठी, संजू सोनी, अभिषेक मिश्रा, दीपक, अटल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now