Top News
Next Story
NewsPoint

सरकार का फैसला..! यूपी के 39 हजार सरकारी कर्मचारियों को इस महीने नहीं मिलेगी सैलरी, जानें वजह

Send Push

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों से संपत्ति का ब्योरा मांगा था। इसे पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। लेकिन उत्तर प्रदेश के करीब 39000 कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को इस महीने वेतन नहीं मिलेगा।

सरकार ने प्रदेश के सभी 90 विभागों के कर्मचारियों को 30 सितंबर तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा अपलोड करने का आदेश दिया था। 827583 कर्मचारियों में से मात्र 7 लाख 88 हजार 506 कर्मचारियों ने ही अपनी संपत्ति का ब्योरा अपलोड किया है। जबकि 39077 कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।

इस विभाग के इतने कर्मचारियों को नहीं दिया वेतन

राज्य सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस के 99.65 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है। वहीं, कृषि विभाग के 99 प्रतिशत कर्मचारियों ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा जमा कर दिया है। इसके अलावा पंचायती राज, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, आयुष के 95 प्रतिशत कर्मचारियों ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है।

इन विभागों के कर्मचारियों से मांगा गया ब्योरा

आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कुल 846640 राज्य कर्मचारी हैं। इनमें से सिर्फ 7 लाख 88 हजार 506 कर्मचारियों ने ही मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया था। जिन विभागों से संपत्ति का ब्योरा मांगा गया था, उनमें कपड़ा, सैनिक कल्याण, ऊर्जा, खेल, कृषि एवं महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और राजस्व विभाग शामिल हैं।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now