Top News
Next Story
NewsPoint

स्वर्णकार ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Send Push

फिरोजाबाद, 28 सितम्बर (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को एक स्वर्णकार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है स्वर्णकार पिछले एक माह से तनाव में चल रहे थे। स्वर्णकार ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत रहट गली निवासी योगेश शर्मा (40) पुत्र भगवान स्वामी शर्मा स्वर्णकार थे। वह रोजाना की तरह शनिवार को भी अपनी पत्नी अर्चना व बेटी देविका को स्कूल छोड़ कर घर लौटे। उसके बाद उन्होंने घर के पास ही बनी गैराज में खड़ी गाड़ी में बैठकर खुद को सिर में गोली मार ली। अचानक गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे गए। योगेश शर्मा घायल अवस्था में गाड़ी में पड़े थे। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

घायल योगेश शर्मा को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। चिकित्सक के मृत घोषित करने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए है। मृतक का बेटा आदित्य बाहर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि स्वर्णकार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। परिजनों से बात कर घटना की जानकारी की जा रही है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now