Top News
Next Story
NewsPoint

कृषक मित्र संघ ने केन्द्रीय कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन, रांची में निदान का आश्वासन

Send Push

पलामू, 28 सितंबर (हि.स.)।कृषक मित्र संघ झारखंड प्रदेश की पलामू जिला इकाई ने शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को शिवाजी मैदान में कृषक मित्रों की समस्याओं पर मांग पत्र दिया। इसका नेतृत्व जिला कृषक मित्र संघ के अध्यक्ष रंजन दुबे ने किया, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष कृष्णा बैठा ने किया।

अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री को बताया कि केंद्र प्रायोजित कृषि नीति योजना के अंतर्गत आत्मा संचालित है, जिसमें झारखंड राज्य से 15000 कृषक मित्र ग्राम स्तर पर कार्य कर रहे हैं। सभी कृषक मित्रों की सेवा करते आज 13 वर्ष हो गए है। किसान हित में केंद्र एवं राज्य की योजनाओं को साथ ससमय किसानों तक पहुंचाना एकमात्र विकल्प आज कृषक मित्र हैं।

हम सभी से कृषि एवं किसानों के हित में अनेको कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन इसके एवज में राज्य एवं केंद्र की सरकार हम सभी को सिर्फ 1000 महीने की प्रोत्साहन राशि देती है। कल हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने प्रोत्साहन राशि को अपने कोटे से डबल किया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री से अनुरोध किया गया है आज की महंगाई को देखते हुए कि हमें कुशल मजदूरी दी जाए। सारी बातों को सुनने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के बारे में मुझे विस्तार से आप रांची आकर मिलकर बताएं। जितनी भी मदद होगी मामा आपके साथ है और मामा ने हर काम को किया है। जिला अध्यक्ष के पीठ पर हाथ रखकर अपना आशीर्वाद भी दिया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही इस सिलसिले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से रांची में उनके आवास पर मुलाकात करेंगे।

कार्यक्रम में सरवन कुमार समेत सैकड़ों कृषक मित्र मौजूद थे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now