Top News
Next Story
NewsPoint

सार्वजनिक अवकाश: त्योहारों के कारण अक्टूबर में 5 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस, देखें लिस्ट

Send Push

सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही देश में बड़े त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, अहोई, धनतेरस और छोटी दिवाली भी इसी महीने में हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। 1 नवंबर को दिवाली का त्योहार है। इस महीने कई महत्वपूर्ण दिन होंगे जब बैंक, ऑफिस और स्कूल बंद रहेंगे।

अक्टूबर माह की प्रमुख सार्वजनिक छुट्टियाँ

अक्टूबर का पहला सार्वजनिक अवकाश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रहेगा। इस दिन देशभर में बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। राजस्थान में 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना और महाराजा अग्रसेन जयंती पर अवकाश रहेगा। इसके बाद 11 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी और 12 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) पर अवकाश रहेगा। आखिर में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहने वाला है।

अक्टूबर माह में छुट्टियों की सूची:

2 अक्टूबर: गांधी जयंती (सार्वजनिक अवकाश)

3 अक्टूबर: नवरात्रि स्थापना और महाराजा अग्रसेन जयंती (राजस्थान में अवकाश)

11 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी (सार्वजनिक अवकाश)

12 अक्टूबर: विजयादशमी/दशहरा (सार्वजनिक अवकाश)

31 अक्टूबर/1 नवंबर: दिवाली (सार्वजनिक अवकाश)

अक्टूबर में मिलेगा 4 दिन का लंबा वीकेंड

अगर आप लंबी छुट्टी की योजना बना रहे हैं, तो 11 और 12 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण आपको लगातार 3 दिन की छुट्टी मिलेगी, क्योंकि 13 अक्टूबर को रविवार है। अगर आप 11 अक्टूबर से पहले या 13 अक्टूबर के बाद अतिरिक्त छुट्टी लेते हैं, तो आप कुल 4 दिन की छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने का यह अच्छा मौका हो सकता है।

त्यौहारी मौसम में छुट्टियों का आनंद लें

इस त्यौहारी सीजन में आप इन छुट्टियों का उपयोग करके यात्रा की योजना बना सकते हैं। आप काम की चिंता किए बिना अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्यौहारों का आनंद ले सकते हैं। त्यौहारों के इस समय को खास बनाने का यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now