Career
Next Story
NewsPoint

Rajasthan: आरएएस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आप भी....

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर आरएएस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की हैं, जी हां राजस्थान में 733 पदों पर आरएएस भर्ती निकाल गई है। इसके आवेदन शुरू हो गए हैं। आरएएस की प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित होगी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2 सितंबर 2024 को राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 346 और अधीनस्थ सेवाएं के 387 कुल 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था।

इन पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकते है। आवेदक की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए, इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए।

pc- etv bharat

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now