Regional
Next Story
NewsPoint

Rajasthan: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने क्यों कहा कि यह जनभावना की जीत हैं, सीएम भजनलाल को लेना पड़ा फैसला

Send Push

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के समय जयपुर के सेंट्रल पार्क में गांधी वाटिका का उद्घाटन हुआ, लेकिन सरकार बदलने के साथ ही यह शुरू नहीं हो सका। भाजपा की सरकार आई तो कई नियम कानून ले आई। ऐसे में गांधी वाटिका को शुरू किए जाने की मांग को लेकर गत दिनों पूर्व सीएम गहलोत ने धरना देने का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद भजनलाल सरकार में जमकर हडकंप मच गया। इसके बाद गांधी वाटिका मामले में सरकार पीछे हट गई।

image

क्या कहा सरकार ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने पर्यटन विभाग से गांधी वाटिका को 2 अक्टूबर से शुरू करने के निर्देश दिया हैं। साथ ही गांधी वाटिका के बेहतर संचालन के लिए उन्होंने एक समिति के गठन करने का भी निर्देश दिया है। इधर, सरकार के इस फैसले के बाद गहलोत काफी खुश नजर आ रहे हैं।

image

गहलोत क्या बोल रहे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत के धरने के ऐलान के बाद भजनलाल सरकार में जमकर हलचल मची। इस दौरान सरकार ने बैकफुट पर जाकर 2 अक्टूबर से गांधी वाटिका खोलने के निर्देश दिए। इधर, भजनलाल सरकार के इस फैसले के बाद अशोक गहलोत काफी खुश नजर आए। उन्होंने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि यह जनभावना की जीत है। राज्य सरकार ने गांधी वाटिका म्यूजियम को 2 अक्टूबर से खोलने की घोषणा की है, धरने की घोषणा के बाद से ऐतिहासिक अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा था। जिसके दबाव में आखिरकार सरकार को यह फैसला करना पड़ा, यह जनभावना की जीत है।

pc- aaj tak, deccanherald.com, deccanherald.com

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now