Sports
Next Story
NewsPoint

Chess Olympiad 2024: भारत ने रचा इतिहास, शतरंज ओलंपियाड में पहली बार जीता गोल्ड

Send Push

इंटरनेट डेस्क। भारत ने एक बार फिर से परचम पहरा दिया हैं और साबित कर दिया की वो किसी काम में पीेछे नहीं है। जी हां भारत ने शतरंज ओलंपियाड 2024 में ओपन सेक्शन में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने ओलंपियाड में पहली बार गोल्ड हासिल किया है। 

ग्रैंडमास्टर डी गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष टीम में आर प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा और श्रीनाथ नारायणन शामिल थे। गुकेश और अर्जुन ने 11वें दौर में स्लोवेनिया के खिलाफ अपने-अपने मुकाबले जीते। दूसरे स्थान पर रहने वाले चीन ने अमेरिका के खिलाफ दो बोर्ड अंक गंवाए।

जिसके बाद भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मिला। बता दें की भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की। भारत ने पिछले संस्करण के चैंपियन उज्बेकिस्तान से ड्रॉ होने से पहले अपने पहले आठ मुकाबले जीते। भारत ने 2022 में घरेलू धरती पर आयोजित शतरंज ओलंपियाड में ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

pc- lokmatnews.in

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now