Top News
Next Story
NewsPoint

Rajasthan: शराब के नशे में मेडिकल कॉलेज में दो सीनियर्स ने तीन जूनियर गर्ल्स के साथ कर दिया ये बड़ा कांड, कमरे से जब आने लगी आवाज तो....

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक बड़ा ही खतरनाक मामाला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के साथ ही हर कोई हैरान और परेशान है। जी हां जिसने भी घटना के बारे में सुना वो दंग रह गया। बताया जा रहा हैं कि मेडिकल कॉलेज में दो सीनियर्स ने शराब पीकर तीन जूनियर लड़कियों को रोक लिया और उनके साथ गलत हरकतें की। लड़कियों ने विरोध किया और वहां से भाग गई। दोनो सीनियर ने पीछा किया और धमकाया।

क्या हैं पूरा मामला
मामला झालावाड़ जिले के मेडिकल कॉलेज का है। जहां दो सीनियर ने शराब पीकर 3 जूनीयर लड़कियों को रोका और परेशान किया। इसके साथ ही यह भी कहा कि अगर किसी को बताया तो सीट और जान दोनो जाएगी। लड़कियां अपने रूम में जाकर रोई और बाद में अपने परिवार से संपर्क किया। उसके बाद सीनियर छात्राओं के साथ जाकर डीन को सूचना दी और अब मामले में एक्शन हुआ है। सीनियर्स ने लड़कियों के साथ गलत तरीके से रैगिंग ली है। 

हुई हैं रैगिंग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दरअसल, मेडिकल कॉलेज में तीन लड़कियों के साथ सीनियर्स ने गलत तरीके से रैगिंग की। दो सीनियर जिनके नाम रोहित और देवेश हैं। उन दोनो के खिलाफ एक्शन लिया गया है। दरअसल तीन-चार दिन पहले कॉलेज के दरवाजे पर तीन जूनियर लड़कियां बात कर रहीं थी। देर शाम के समय देवेश और रोहित वहां आए। उनके पास शराब की बोतल थी और दोनो नशे में थे। उन्होनें लड़कियों का हाथ पकड़ा, गंदे कमेंट्स किए और गंदी हरकतें की। इसकी सूचना डीन सुभाष जैन के पास पहुंची तो अब बड़ा एक्शन लिया गया है। दोनो छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया गया है। उन पर बीस बीस हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है और इसके साथ ही कॉलेज की अनुशासन समिति उनके खिलाफ अलग से कार्रवाई कर रही है।

pc- nishpakshpratidin.com

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now