Top News
Next Story
NewsPoint

Ratan Tata: चार बार हुआ प्यार, लेकिन हर बार शादी के करीब पहुंचकर हुए दूर, आखिरी का कारण तो आपको भी कर देगा इमोशनल

Send Push

इंटरनेट डेस्क। मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा का निधन हो गया हैं और देशभर में लोग शोक में डूबे है। लेकिन क्या आपको पता हैं की रतन टाटा शादी शुदा नहीं थे। बहुत कम लोगों को पता होगा कि रतन टाटा को चार बार प्यार हुआ, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। उनके निजी जीवन ने भी कई लोगों को हैरान किया है, खासकर अविवाहित रहने के उनके फैसले ने। 

शादी करने के करीब पहुंचे
एक पुराने इंटरव्यू में रतन टाटा ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलासा किया कि उन्हें चार बार प्यार हुआ और हर बार शादी करने के करीब पहुंचे। हालांकि, परिस्थितियों ने उन्हें हमेशा पीछे हटने पर मजबूर किया। उन्होंने उस समय को याद किया जब वह अमेरिका में रहते हुए किसी से शादी करने वाले थे, लेकिन 1962 के भारत-चीन संघर्ष ने सब कुछ बदल दिया।

बताई थी ये कहानी
इंटरव्यू में टाटा ने बताया जब मैं अमेरिका में काम कर रहा था, तब शायद यह सबसे गंभीर मामला था। हमारी शादी न होने का एकमात्र कारण यह था कि मैं भारत वापस आ गया था और उसे मेरे पीछे आना था। लेकिन वह भारत-चीन संघर्ष का वर्ष था। वह नहीं आई और उसने अंततः अमेरिका में किसी और से शादी कर ली।

pc- aaj tak

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now