Top News
Next Story
NewsPoint

Kangana Ranaut: महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को लेकर क्या बोल दिया कंगना ने की फिर से खड़ा हो गया नया विवाद

Send Push

इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती है। कई बार वो विवादित बयान भी दे चुकी हैं और पार्टी उनके बयानों से किनारा भी कर चुकी है, लेकिन वो हैं की मान ही नहीं रही है। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से  विवादित बयान दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बुधवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर नया विवाद खड़ा कर दिया। इससे पहले वे किसानों के आंदोलन और वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों पर अपनी टिप्पणियों से आलोचना की शिकार हो चुकी है। 

image

अब क्या कह दिया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बार कंगना रनौत ने शास्त्री को उनकी 120 वीं जयंती पर एक पोस्ट के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा, जिससे वह कई लोगों के निशाने पर आ गईं। कांग्रेस समेत उनकी अपनी पार्टी के कुछ नेता भी उन्हें नसीहत देने लगे। उनका दावा है कि कंगना के पोस्ट से ऐसा महसूस हुआ कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कद को कम आंक रही हैं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं भारत के ये लाल।

image

कांग्रेस ने साधा निशाना
इस बात को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने गांधी पर भद्दे कटाक्ष के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना को घेरा। श्रीनेत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा सांसद कंगना ने यह भद्दा कटाक्ष किया। गोडसे के उपासक बापू और शास्त्री में भेद करते हैं। क्या नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी की नए गोडसे भक्त को दिल से माफ करेंगे? राष्ट्रपिता हैं, सपूत हैं, शहीद हैं।

pc- hindustan, britannica.com, adda 247

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now