Top News
Next Story
NewsPoint

Haryana Assembly Elections 2024: एग्जिट पोल के नतीजों के साथ बढ़ी नेताओं की बयानबाजी, कांग्रेस और भाजपा कर रही दावा

Send Push

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त है और सरकार बनते दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में भागदौड़ भी शुरू हो चुकी हैं। इतना ही नहीं भाजपा भी दावा कर रही हैं की वो प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे है। इस बीच बयानबाजी तेज हो गई है। रविवार को हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा 8 अक्टूबर को हम सरकार बनाने जा रहे हैं।

क्या कहा सैनी ने 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सैनी ने कहा की एग्जिट पोल का अपना सिद्धांत होता है और उनकी अपनी व्यवस्था होती है, लेकिन हम जमीन पर काम करते हैं। हमारे नेता सीधे जनता से जुड़े होते हैं। हरियाणा की जनता चाहती है कि बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आए। हम तीसरी बार सरकार बना रहे हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया है।
 

हुड्डा ने क्या कहा 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हुड्डा ने कहा कि एग्जिट पोल के परिणाम तो शनिवार को आए हैं, उन्होंने तो पहले ही बता दिया था कि हरियाणा में निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री का फैसला विधायक और पार्टी आलाकमान करेगा। हुड्डा ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के पास 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धि बताने के लिए नहीं थी, घोटालों के सिवाय कोई कार्य नहीं किया।

pc- live times
 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now