Top News
Next Story
NewsPoint

Noida: 15 साल की लड़की और 12 साल का लड़का, पुलिस की नाक में कर दिया दम, एक बार नहीं तीसरी बार कर दिया ये गंदा काम

Send Push

इंटरनेट डेस्क। नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया हैं कि आपको भी एक बार तो इस पर विश्वास नहीं होगा। लेकिन आपको जब घटना के बारे में पता चलेगा तो आपके पैरों के नीचे से जमीन निकल जाएगी। जी हां यहा प्रेम-प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें 15 साल की एक लड़की 12 साल के लड़के को घर से लेकर भाग गई है। मामला थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के गांव बिशनपुरा का है। 

क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह पहली बार नहीं है। किशोरी इससे पहले भी उसी लड़के को लेकर भाग चुकी है। लड़की मंगलवार शाम उस समय दोबारा फरार हुई, जब उसके अभिभावक बेटी की बुरी आदतों के चलते नोएडा छोड़कर बिहार जाने को तैयार थे। पिता ऑटो लेने निकले थे और वह मां व छोटी बहन को चकमा देकर गायब हो गई। दो बार किशोरी को बरामद कर चुकी पुलिस एक बार फिर खोजने में जुट गई है।

यहा के हैं रहनेे वाले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बिहार के जिला दरभंगा के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। पीड़ित ने बताया कि फरवरी 2024 में बड़ी बेटी पड़ोस में रहने वाली दो और नाबालिग लड़कियों को अपने साथ लेकर चली गई। जयपुर में घूमने के बाद वृंदावन पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक करीब 15 दिन पहले भी किशोरी पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर के संग लापता हो गई थी। अब वह फिर से चकमा देकर चली गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 12 वर्षीय किशोर भी गायब है।

pc- lalluram.com

 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now