Top News
Next Story
NewsPoint

स्कूली क्रिकेटर Drona Desai ने खेली 498 रन की पारी खेली, लगाए 7 छक्के और 86 चौके, इस क्लब में हुए शामिल

Send Push

खेल डेस्क। 18 साल के एक स्कूली क्रिकेटर ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई, जिसके बारे में जानकर आपको भी विश्वास नहीं होगा। गांधीनगर के शिवाय क्रिकेट मैदान पर सेंट जेवियर्स स्कूल द्रोण देसाई ने जेएल इंग्लिश स्कूल के खिलाफ 498 रन की पारी खेली है।

उन्होंने इस पारी के दौरान 320 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्के और 86 चौके लगाए। वह इस पारी के दम पर अब प्रणव धनवाडे के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। वह इतना बड़ा स्कोर बनाने वाले भारत के छठे क्रिकेटर बन गए हैं।

इससे पहले मुंबई के प्रणव धनावड़े (नाबाद 1009), पृथ्वी शॉ (546), डॉ. हवेवाला (515), चमनलाल (नाबाद 506) और अरमान जाफर (498) मेराथन पारी खेल चुके हैं। अब द्रोण देसाई ने चार सौ से अधिक रन की पारी खेल अपने नाम उपलब्धि दर्ज करवाई है। हालांकि वह इस पारी में पांच सौ रन पूरे नहीं कर सके। इससे वह केवल दो रन ही पीछे रह गए।

PC:cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now