Top News
Next Story
NewsPoint

Travel Tips: पहाड़ों की रानी के नाम से प्रसिद्ध है राजस्थान का ये पर्यटक स्थल, बना लें घूमने का प्लान

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका अक्टूबर माह में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। इस माह में घूमने के हिसाब से मौसम बहुत ही शानदार रहता है।

image

आज हम आपको यहां के माउंट आबू के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे पहाड़ों की रानी के नाम से जाना जाता है। ये राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू, गर्मियों में ठंडक का अहसास कराता है। अक्टूबर माह में यहां जाना बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। यहां पर आपको कई खूबसूरती पयर्टक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

image

दिलवाड़ा मंदिर और नक्की झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। नक्की झील देश की पहली कृत्रिम झील है। दिलवाड़ा मंदिर श्वेतांबर जैन मंदिर 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बनवाए गए हैं। यहां पर गुरु शिखर पर भी जाने का मौका मिलेगा, जो प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी है। आपको एक बार यहां की सैर जरूर ही करनी चाहिए।

PC:holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now