Top News
Next Story
NewsPoint

Travel Tips: बहुत ही खूबसूरत है दिल्ली के पास के ये पर्यटक स्थल, अक्टूबर के लिए बना लें प्लान

Send Push

PC:navbharattimes

इंटरनेट डेस्क। घूमने के हिसाब से अक्टूबर माह को बेस्ट माना जाता है। बड़ी संख्या में इस माह में लोग घूमना पसंद करते हैं। अगर आपका भी इस प्रकार का प्लान है तो आज हम आपको राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास स्थित तीन बहुत ही खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा।

image

PC:herzindagi

राजस्थान की राजधानी जयपुर इसके लिए बेहतर विकल्प होगा। इस महीने में यहां का मौसम शानदार रहता है। जयपुर में आपको हवा महल, आमेर किला, जल महल, और सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला आदि कई ऐतिहासिक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। लोकल बाजारों में शॉपिंग का मजा लेने का मौका मिलेगा।

image

PC:holidayrider

आगरा में देखने को मिलेंगे ये पयर्टक स्थल
वहीं आप ताज नगरी आगरा का भी रूख कर सकते हैं। अक्टूबर में आगरा का मौसम घूमने के हिसाब से बहुत अच्छा होता है। यहां आप ताजमहल के अलावा आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, और इतिमद-उद-दौला आदि पर्यटक स्थलों का दीदार कर सकते हैं। आगरा आपको बहुत ही पसंद आएगा।

मनाली में मिलेगा ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा लेने का मौका
वहीं आप इस महीने में हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट मनाली भी जा सकते हैं। अक्टूबर में मनाली का मौसम सुहावना होता है। यहां आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, और रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। यहां पर जाने से आपका टूर यादगार साबित होगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान अपने पार्टनर के साथ बना लेना चाहिए।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now