Top News
Next Story
NewsPoint

Japan: 5.6 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, जारी की गई है सुनामी की चेतावनी

Send Push

इंटरनेट डेस्क। जापान में भूकंप के झटकों ने यहां के लोगों को दहशत में ला दिया है। यहां पर अब 5.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके कारण यहां पर सुनामी का खतरा भी मंडराने लगा है। इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के अनुसार, जापान के इजू द्वीप पर सुबह करीब 5 बजे 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके लोगों द्वारा महसूस किए गए। भूंकप के बाद मौसम वैज्ञानिकों ने ओगासावारा द्वीप पर 3.3 इंच की सुनामी आने की आशंका जताई गई। आपको बता दें कि 4 प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के शीर्ष पर स्थित जापान में प्रतिवर्ष करीब 1,500 भूकंप महसूस किए जाते हैं, जिनमें से ज्यादातर छोटे होते हैं। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से अब भूकंप के बाद जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण में सुदूर आइलैंड्स पर सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।

स्थानीय लोगों में पैदा हुइ दहशत
भूकंप के बाद जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण में सुदूर आइलैंड्स पर सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद लोगों के दिलों में दहशत पैदा हो गई है। भूंकप के दौरान लोग घरों से बाहर आ गए थे।

गत माह आया था 7.1 तीव्रता का भूकंप
आपको बता दें कि इससे पहले गत माह जापान के क्यूशु और शिकोकू द्वीपों पर 7.1 तीव्रता के झटके महसूस किए थे। इस दौरान तटीय इलाकों मिायजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता में सुनामी को लेकर चेतावनी जारी गई थी। इस दौरान क्यूशु के मियाजाकी में समुद्र की 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें देखने को मिली थी।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now