इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आना आम बात हो गई है। प्रदेश में कहीं न कहीं से रोजाना इस प्रकार की खबरें मिल ही जाती हैं। अब राजधानी लखनऊ से ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।
यहां पर अब शादी का झांसा देकर युवती से नाजायज संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दें कि यहां पर युवक ने झूठ बोलकर युवती से अवैध संबंध बना लिए और इसके बाद दो बार युवती का गर्भपात भी करवा दिया। पीडि़ता ने युवक का असली चेहरा सामने आने के बाद मदेयगंज थाने में केस दर्ज कराया है। खबरों के अनुसार, मूलरूप से मदेयगंज निवासी युवती की मुलाकात एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में अरशद नाम के युवक से हुई थी, जो डालीगंज का निवासी है।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। इस दौरान अरशद ने झांसा देकर युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने की बात भी कही। इसके बाद अरशद ने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दो बार तो युवती का गर्भपात भी करा दिया।
धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
युवती ने पुलिस को बताया कि शादी का दबाव बनाने पर उसने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब युवती धर्म परिवर्तन को राजी नहीं हुई तो आरोपी ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस से पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी ओर से कार्रवाई की।
PC:hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के सम्मान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान
हिन्दू को फ्लावर नहीं आग, भाईचारा चाहते हैं लेकिन सबक सिखाना भी आता है: नितेश राणे
Offbeat: आधी रात को में क्यों किया जाता है किन्नरों का अंतिम संस्कार? जानें कारण
EPFO Update: Important Steps to Avoid PF Claim Rejection