Top News
Next Story
NewsPoint

18 दिनों तक चला महाभारत का युद्ध, अंत में 18 लोग बचे, महाभारत ग्रंथ में भी 18 अध्याय, आखिर क्या है इस अंक का रहस्य

Send Push

PC:Patrika

महाभारत के युद्ध से जुड़ी कई कहानियां हमने सुनी है। ये युद्ध द्वापर युग में धर्म की रक्षा के लिए लड़ा गया था। इसे कुरुक्षेत्र का युद्ध भी कहते हैं जो 18 दिन तक चला। इसके 18 दिन चलने के पीछे भी एक वजह है; उसी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

युद्ध का संख्या 18 से संबंध
महाभारत युद्ध में 18 की संख्या बहुत ही महत्वपूर्ण है। महाभारत ग्रंथ में कुल अध्याय भी 18 हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को 18 दिन गीता का ज्ञान दिया था। ये युद्ध भी 18 दिन तक चला और युद्ध के अंत में केवल 18 लोग ही जीवित बचे।

image

PC:Webdunia

दरअसल, महर्षि वेद व्यास ने गणेश जी की मदद से इस ग्रंथ का निर्माण 18 दिनों में ही किया था। ऐसा कहा जाता है कि जब इस ग्रंथ का निर्माण हुआ था तब तक महाभारत युद्ध नहीं हुआ था बल्कि महर्षि ने अपनी दिव्य दृष्टि से पहले ही इसे देख कर रचा था और गणेश जी ने इसे लिखा था।

image

PC: asianetnews

यही वजह है कि महाभारत ग्रंथ के 18 अध्याय 18 दिन में लिखे गए थे यानी कि 1 अध्याय 1 दिन में। ऐसे में महाभारत का युद्ध 18 अध्याय के अनुसार 18 दिन तक चला। इस दौरान हर दिन के हिसाब से घटनाएं भी वही घटित हुई जैसा कि ग्रंथ में लिखा गया है। महाभारत के अंतिम यानी अठारहवें दिन भीम, दुर्योधन की जंघा पर प्रहार किया जिस से दुर्योधन की मृत्यु हो गई और पांडव विजयी हुए।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now