Top News
Next Story
NewsPoint

Haryana Assembly Elections: भाजपा की जीत की हैट्रिक लगभग तय, दर्ज होगा ये नया रिकॉर्ड

Send Push

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय पार्टी जीत की हैट्रिक बनाती नजर आ रही है। 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना के रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। अन्तिम परिणाम आज रात तक सभी के सामने आ जाएगा।

भाजपा को हरियाणा में पचास सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं सत्ता में वापसी का सपना देख रही कांग्रेस के खाते में 35 सीटें आ सकती हैं। रुझान परिणाम में बदलने पर हरियाणा में इस बार एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा। यहां पर भाजपा लगातार तीन विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सत्ता हासिल करने वाली पहली पार्टी बन जाएगी।

हरियाणा के पुराने विधानसभा चुनाव परिणाम में किसी भी राजनीतिक दल को कभी लगातार तीन बार सत्ता नहीं मिली थी। अब भाजपा के लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर रिकॉर्ड अपने नाम की संभावना है। अगर कांग्रेस को हार मिलती है तो ये उसके लिए बड़ा झटका होगा। एक्जिट पोल में यहां पर कांग्रेस की जीत बताई गई थी। भाजपा को जीत मिलने पर समाचार चैनलों के एक्जिट पोल फेल हो जाएंगे।

PC:outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now