Top News
Next Story
NewsPoint

हरियाणा के चुनाव परिणाम के बाद Rahul Gandhi ने लिया ये बड़ा निर्णय, करेंगे ऐसा

Send Push

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस का एक बार फिर से में सरकार बनाने का सपना टूट गया है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। जल्द ही भाजपा यहां पर सरकार बनाने वाली है। हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने पहली बार बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने आज इस संबंध में ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में इंडिया की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।

सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now