Top News
Next Story
NewsPoint

Navratri 2024: घटस्थापना के बाद मिलें ये संकेत तो हो खाएं खुश, मां दुर्गा आपकी पूजा से हो गई हैं संतुष्ट

Send Push

pc: zeenews

3 अक्‍टूबर 2024 से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और नवरात्री 11 अक्‍टूबर 2024 तक चलेंगी। फिर 12 अक्‍टूबर को दशहरा है। नवरात्रि के पहले दिन यानी कि प्रतिपदा तिथि पर घटस्‍थापना करते हैं, इसके साथ जौ भी बोया जाता है। इन जवारों को बेहद ही शुभ माना जाता है। इनकी 9 दिन की पूजा की जाती है और फिर नवरात्रि के बाद खूब धूमधाम से इन जवारों का विसर्जन किया जाता है। 9 दिन के दौरान जवारों से मिलने वाले संकेतों के आधार पर आप जान सकते हैं कि मां दुर्गा आपकी पूजा से खुश है। आप इस से आने वाले समय की घटनाओं का अंदाजा लगा सकते हैं।

जौ का रंग देता है संकेत

नवरात्रि में कलश स्थापना के समय जौ बोन की परंपरा कई समय से चल रही है। यह जौ बहुत महत्‍वपूर्ण होती है और भविष्‍य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती है। इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

जौ का सूखना : यदि कलश स्थापना के दिन बोया हुआ जौ सूख जाए तो ये एक अच्छा संकेत नहीं है। इसका मतलब है कि आपके सामने कोई समस्या आने वाली है। यह दांपत्‍य जीवन में परेशानी होने का भी पूर्व संकेत है।

हरा भरा जौ : यदि नवरात्रि के पहले दिन बोया हुआ जौ 9 दिन तक बेहद हरा भरा होता है तो ये बेहद ही शुभ संकेत है। यह जीवन में तरक्‍की मिलने, धन लाभ होने का संकेत देता है।

जौ की बालियों का पीला पड़ना : यदि नवरात्रि में बोए गए जौ पीले पड़ जाए तो ये घर-परिवार पर संकट आने का पूर्व संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको गलतियों के लिए माफ़ी मांग सकते हैं।

अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now