Entertainment
Next Story
NewsPoint

'बाप बन गया रे' बेटी का पिता बनने पर खुशी से फूले नहीं समाए Ranvir Singh, पैपराजी के सामने बयां किए दिल के जज्बात

Send Push

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इसी महीने की 8 तारीख को एक बच्ची का स्वागत किया। फैन्स भी बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खुशखबरी सामने आने के बाद लोग बस बेबी (रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण बेटी) की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पापा रणवीर ने पैपराज़ी के सामने अपनी खुशी जाहिर की है। पिता बनने के बाद यह पहला मौका है जब एक्टर पब्लिकली नजर आए हैं।

image
एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने फोटोग्राफर्स और पैपराज़ी को पोज दिए। उन्होंने पापा बनने की अपनी खुशी भी जाहिर की। इस दौरान एक्टर ने कहा 'बाप बन गया रे'। इसे देखकर साफ है कि वो सातवें आसमान पर हैं क्योंकि वो पापा बनने के अपने नए फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 29 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अनाउंस किया था। वहीं दीपिका और रणवीर सिंह की बेटी के जन्म को करीब 20 दिन हो चुके हैं। तब से ये कपल किसी इवेंट या पार्टी में नजर नहीं आया है।


एक्ट्रेस की डिलीवरी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुई जहां मुकेश अंबानी से लेकर शाहरुख खान तक उनसे मिलने पहुंचे। रणवीर सिंह और दीपिका बॉलीवुड के पावर कपल हैं। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 को दोनों ने शादी कर ली। अब वे 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद खुश हैं। अब फैन्स को बस बेबी की एक झलक का इंतजार है। फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि फैन्स को ये खुशी जल्द मिल पाएगी।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now