Top News
Next Story
NewsPoint

भारत का एक अनोखा गांव जहां लोग एक-दूसरे को नाम से नहीं, बल्कि सीटी बजाकर बुलाते हैं, कारन जान का भी हो जायेगे हैरान

Send Push

यह दुनिया रहस्यों से भरी हुई है और यहां कई अजीब चीजें हैं। उनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं. हमारे देश में भी ऐसी कई अजीबोगरीब चीजें हैं। ऐसा ही एक विचित्र और अनोखा गांव मेघालय में है। आपको बता दें कि मेघालय राज्य अपने हरे-भरे जंगलों और दुर्लभ पौधों के लिए भी प्रसिद्ध है। यह एक बेहतरीन पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ सदियों पुरानी संस्कृति को भी संजोए हुए है। यहां आज भी लोग कुछ अनोखी और दुर्लभ परंपराओं के साथ रहते हैं। इन्हीं परंपराओं में से एक है सीटी बजाकर संचार करना। यहां लोग बोलकर नहीं बल्कि सीटी बजाकर एक-दूसरे से बातचीत करते हैं।

image

मेघालय में राजधानी शिलांग से 60 किलोमीटर दूर पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित एक अनोखा गांव है। इस अनोखे गांव का नाम कोंगथोंग है। इस गांव को व्हिसलिंग विलेज के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, यहां लोग एक-दूसरे तक संदेश पहुंचाने के लिए सीटी की आवाज का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इसे यह अनोखा नाम दिया गया है।

image

यह धुन हर ग्रामीण के लिए बेहद खास है. यहां के ग्रामीण एक-दूसरे को इसी अनोखी धुन से बुलाते हैं। यह परंपरा आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फाइवस्टार खोंगसित नाम के एक ग्रामीण का कहना है कि कोंगथोंग के ग्रामीणों ने इस खास और अनोखी धुन का नाम जिंजरवई लवबी रखा है। इसका अर्थ है मां का प्रेम गीत.


 

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now