Top News
Next Story
NewsPoint

शनिवार के दिन किन चीजों के दान से दूर होंगे सारे कष्ट? बरसेगी शनि कृपा

Send Push

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा अर्चना को समर्पित होता है वही शनिवार का दिन भगवान शनिदेव की साधना आराधना के लिए उत्तम समय माना गया है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी होता है लेकिन इसी के साथ ही अगर शनिवार के दिन कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और साधक की दुख परेशानियों को दूर कर देते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं। 

image

शनिवार के दिन करें इन चीजों का दान—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनि महाराज की पूजा अर्चना के लिए उत्तम माना गया है ऐसे में अगर शनिवार के दिन शनि देव की प्रिय चीजों का दान किया जाए तो शनि प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। शनि देव को काला रंग बेहद प्रिय है और उन पर काले रंग की वस्तुओं को अर्पित करना उत्तम माना जाता है।

image

ऐसे में अगर आप शनिदेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं साथ ही शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से छुटकारा चाहते हैं तो आप शनिवार के दिन काले रंग की चार वस्तुओं का दान जरूर करें। इस दिन आप काले रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही काले रंग के जूतों का दान करना भी अच्छा होता है इससे परेशानियां दूर हो जाती है।

image

शनिवार के दिन काला तिल या फिर काली उड़द का दान करना भी शुभ माना गया है ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इस दिन लोहा या फिर सरसों तेल का दान करना भी अच्छा होता है ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं। 


image

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now