Top News
Next Story
NewsPoint

साउथ के इस मशहूर कोरियोग्राफर से भारत सरकार ने छीना नेशनल अवॉर्ड, यौन शोषण विवाद के बाद मिला 440 वोल्ट का झटका

Send Push

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड सिनेमा तक के सितारों को अपने कदमों पर नचाने वाले कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका लगा है। जानी मास्टर रेप के आरोप के चलते 19 सितंबर से जेल में हैं। लेकिन इन आरोपों के बीच उनके लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जानी को 'थिरुचित्रम्बलम' के गाने मेघम करुक्कथा के लिए बेस्ड कोरियोग्राफी कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला था, लेकिन अब उन्हें यह अवॉर्ड नहीं दिया जाएगा। जानी मास्टर फिलहाल यौन शोषण मामले में जेल में हैं। पोक्सो मामले में गिरफ्तारी के बाद कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड रद्द कर दिया गया है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल ने मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जानी मास्टर को भेजा गया निमंत्रण भी वापस ले लिया है।

image
आरोपों के चलते राष्ट्रीय पुरस्कार वापस लिया गया
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रकोष्ठ की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "आरोपों की गंभीरता और मामले के विचाराधीन होने के मद्देनजर सक्षम प्राधिकारी ने श्री शेख जानी को वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित करने का निर्णय लिया है।" इतना ही नहीं, हाल ही में जानी मास्टर को राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए अदालत से सशर्त अंतरिम जमानत भी मिली थी।

image
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, जमानत याचिका 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिए मंजूर की गई थी। इतना ही नहीं, जानी मास्टर को मीडिया को कोई साक्षात्कार न देने का आदेश दिया गया और उन्हें 10 अक्टूबर को अदालत में पेश होने को कहा गया। चूंकि राष्ट्रीय पुरस्कार निलंबित है, इसलिए देखना यह है कि आगे क्या होता है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now