Top News
Next Story
NewsPoint

कई रेस्टोंरेंट-प्रोडक्शन हाउस समेत अरबों की सम्पत्ति की मालकिन है Gauri Khan, किंग खान की क्वीन की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Send Push

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस न हों, लेकिन आज उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। गौरी खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। गौरी का जन्म 8 अक्टूबर 1970 को दिल्ली में हुआ था। गौरी अक्सर अपने काम, अपने लुक्स और अपनी प्रोड्यूस की गई फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं। तो चलिए गौरी खान की लाइफ, उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं।

image
गौरी खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्टर्स के घर डिजाइन किए हैं। वह अब तक करण जौहर, शाहिद कपूर, कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, जैकलीन फर्नांडीज जैसे स्टार्स के घर डिजाइन कर चुकी हैं।इसके अलावा गौरी एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने अब तक बतौर प्रोड्यूसर कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। पिछले साल उनकी फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

image
गौरी एक रेस्टोरेंट की मालकिन भी हैं, जिसके जरिए वह करोड़ों का बिजनेस करती हैं। गौरी टोरी नाम का रेस्टोरेंट चलाती हैं, जो मुंबई में काफी मशहूर है।इन सबके अलावा गौरी खान करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। दिल्ली, मुंबई, अलीबाग, लंदन, दुबई और लॉस एंजिल्स में उनकी संपत्ति है।गौरी की नेटवर्थ की बात करें तो लाइफस्टाइल एशिया के मुताबिक, वह 1600 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। इसके अलावा उनके पास कई महंगी कारें भी हैं, जिनमें बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी जैसी कार भी शामिल है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now