Top News
Next Story
NewsPoint

Chandan Singh Garhwali death anniversary चन्दन सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर जानें कैसा रहा इनका जीवन

Send Push

चन्दन सिंह गढ़वाली (अंग्रेज़ी: Chandan Singh Garhwali, जन्म: 1891 ई. - मृत्यु: 1 अक्टूबर, 1979) भारत के क्रांतिकारियों में से एक थे। चन्दन सिंह 'गढ़वाल रेजीमेंट' के प्रमुख थे। 'सविनय अवज्ञा आन्दोलन' के दौरान जब उत्तर-पश्चिम सीमा प्रान्त में अब्दुल गफ़्फ़ार ख़ाँ के नेतृत्व में ब्रिटिश विरोधी संघर्ष ज़ोरों पर था

 तो उसके दमन हेतु ब्रिटिश सरकार ने चन्दन सिंह की 'गढ़वाल रेजीमेंट' को नियुक्त किया। आन्दोलन के दौरान जब अंग्रेज़ अधिकारियों ने अहिंसक प्रदर्शन कर रहे आन्दोलनकारियों पर गोलियाँ चलाने की आज्ञा दी, तब चन्दन सिंह ने गोली चलाने से इंकार कर दिया। इस पर उन्हें पदच्युत करके दण्डित किया गया।

चन्दन सिंह का जन्म उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल ज़िले में पट्टी चौथन के गाँव रोनशेहरा में सन 1891 में हुआ था। इनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। ग़रीबी के कारण वे प्राथमिक स्तर से अधिक शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाये थे। सन 1914 में चन्दन सिंह लैंसडाउन में स्थित गढ़वाली रेजीमेन्ट केन्द्र में भर्ती हो गए।[1]

चन्दन सिंह ने मेसोपोटामिया और फ्राँस में कार्रवाई देखी। उन्होंने 1921 तक उत्तर पश्चिमी प्रान्त की देख-रेख की। चन्दन सिंह में राष्ट्रीय भावना भी कूट-कूट कर भरी थी। उनकी इस देश भक्ति का प्रमाण 1930 के 'नमक सत्याग्रह आन्दोलन' में देखने को मिला। चन्दन सिंह की बटालियन '218वीं रॉयल गढ़वाल राइफल्स' पेशावर पर तैनात कर दी गयी थी। 23 अप्रैल को कैप्टन रिकेट अपने 72 सैनिकों के साथ पेशावर के क़िस्सा ख़ान क्षेत्र तक फैल गये। निहत्थे पठानों की दुकानों को घेर लिया गया। कैप्टेन रिकेट ने भीड़ को तितर-बितर करने का आदेश दिया और बाज़ार ख़ाली करा दिया। लेकिन उसके इस आदेश पर अमल नहीं किया गया।

कैप्टन रिकेट ने गढ़वालियों पर गोली चलाने का आदेश दिया। चन्दन सिंह ने रिकेट के इस आदेश पर दख़ल दिया और चिल्लाकर कहा कि- "गढ़वाली गोली नहीं चलाएँगें"। गढ़वालियों ने चन्दन सिंह के आदेश का पालन किया, जिस पर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। चन्दन सिंह को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई। सज़ा पूरी करने के बाद चन्दन सिंह को 1941 में रिहा कर दिया गया उन्होंने 1942 के 'भारत छोड़ो आन्दोलन' में हिस्सा लिया। आन्दोलन में सक्रियता के कारण उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया।[1]

भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात् चन्दन सिंह कम्युनिस्ट बन गये। उन्हें 1948 में जेल हुई। अपनी रिहाई के पश्चात् उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन आम जनता की सेवा में बिता दिया। वे 1 अक्टूबर, 1979 को 88 वर्ष की अवस्था में इस दुनिया से चले गये।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now