Top News
Next Story
NewsPoint

Landslide in Himachal Pradesh: हिमाचल में लैंडस्लाइड, किन्नौर का शिमला से टूटा संपर्क

Send Push

Landslide in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का राजधानी शिमला से संपर्क उस समय टूट गया, जब मंगलवार सुबह नेगुलसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग) पर भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

बड़ी संख्या में फंसे पर्यटकों के वाहन और ट्रक
भूस्खलन के कारण राजमार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन और सेब से लदे ट्रक फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग को साफ करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, पहाड़ों से गिर रहा मलबा काम में बाधा डाल रहा है। पिछले वर्ष नेगुलसारी में भूस्खलन के बाद, सेब सहित अन्य फसलों के परिवहन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी तथा यह सुनिश्चित किया गया था कि किसानों की उपज समय पर बाजार तक पहुंचे।

लेकिन रोपवे के जरिए सेब ले जाना एक कठिन और समय लेने वाला काम है। रोपवे नेगुलसारी के क्रम्पा और चौरा-रूपी लिंक रोड पर धुमती के बीच स्थापित किया गया था।

पिछले 24 घंटों से शुष्क बना हुआ है मौसम
स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों से मौसम शुष्क बना हुआ है तथा अगले दो-तीन दिनों में राज्य के अधिक हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस चले जाने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 27 जून को पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन के बाद से वर्षाजनित घटनाओं में 186 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोग लापता हैं। बारिश के कारण राज्य को 1,360 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now