Top News
Next Story
NewsPoint

पेट की जिद्दी चर्बी को छांटने के लिए फैट कटर का काम करते हैं ये देसी फूड, महीनेभर में लटकती तोंद को धंसा देंगे अंदर

Send Push

Foods To Reduce Belly Fat In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोगों के पूरे शरीर की तुलना में पेट के हिस्से में अधिक चर्बी जमा होती है। वे अपने शरीर से तो बहुत मोटे नजर नहीं आते हैं, लेकिन उनकी तोंद निकलती रहती है। इसकी वजह से उनके पूरा बॉडी शेप भी खराब हो जाता है। इसके अलावा, यह कई गंभीर बीमारियों के विकास का कारण भी बनता है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन पेट में जमा जिद्दी चर्बी कम होने का नाम ही नहीं लेती है। ऐसे में कई बार लोग काफी निराश हो जाते हैं।

आपको बता दें शरीर की चर्बी कम करने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत होती है। अपनी खानपान की खराब आदतों को छोड़, नियमित एक्सरसाइज करना बहुत आवश्यक होता है। इसके साथ ही कुछ समय के लिए आपको अपनी खाने की प्लेट का साइज कम करने की जरूरत होती है। इसके अलावा, कुछ ऐसे फूड्स भी होते हैं, जिन्हें अगर आप अपनी डाइट का हिस्सा बना लें, तो तेजी से पेट की चर्बी कम कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


पेट की चर्बी कम करने के लिए खाएं ये फूड - Foods To Reduce Belly Fat In Hindi

कम कैलोरी वाले फूड


अगर आप बैली फैट कम करना चाहते हैं, तो आपको ऐसे फूड्स चुनने की जरूरत है, जिनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। फल और सब्जियां इसके कुछ बेहतरीन उदाहरण हैं। आपको इनका सेवन बढ़ा देना चाहिए।

फाइबर वाले फूड्स

फाइबर से भरपूर फूड्स का जब हम सेवन करते हैं, तो इनकी सबसे अच्छी बात यह होती है कि ये बहुत कम मात्रा में आपका पेट जल्दी भर देते हैं। साथ ही, लंबे समय तक भरा रखते हैं। इस तरह आप अधिक खाने से बचते हैं और आपको डाइटिंग के दौरान भूख अधिक नहीं लगती है। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी मदद करते हैं। ऐसे में आपको फल, सब्जियां, दाल और फलियां, साबुत अनाज आदि का सेवन जरूर करना चाहिए।

हेल्दी फैट्स से भरपूर फूड्स

आपको बता दें कि डाइट में पर्याप्त फैट होना भी बहुत आवश्यक है। लेकिन आपको अनहेल्दी फैट लेने से बचने की जरूर होती है। हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3, 6 और 9 आदि हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। ये आंतों की चर्बी कम करने में मदद करते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में नट्स, बीज और फटी फिश जैसे सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल आदि जरूर शामिल करनी चाहिए।

प्रोटीन से भरपूर फूड्स

शरीर की चर्बी कम करने, मांसपेशियों को नुकसान से बचाने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए डाइट में पर्याप्त प्रोटीन होना बहुत आवश्यक है। यह भी आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी बहुत कारगर है। इसकी मदद से शरीर की चर्बी को तेजी से पिघलाने में मदद मिलती है। लेकिन आपको वेट लॉस के दौरान प्रोटीन के लीन स्रोत चुनने चाहिए, जो कम कैलोरी में अधिक प्रोटीन देते हैं जैसे अंडे की सफेदी, लो फैट मिल्क,पनीर, दही, चिकन ब्रेस्ट, मछली, टोफू, सोया बड़ी आदि।

साबुत अनाज

वेट लॉस के दौरान आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप साबुत अनाज डाइट में अधिक शामिल करें। गेहूं के आटे के साथ-साथ अन्य अनाज भी खा सकते हैं। ओट्स, दलिया, जौ का आटा, रागी का आटा आदि कुछ अच्छे विकल्प हैं। इनमें फाइबर और प्रोटीन दोनों की ही अच्छी मात्रा होती है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now