Top News
Next Story
NewsPoint

Japan Election: जापान में पीएम का चुनाव आज, रिकॉर्ड 9 उम्मीदवार मैदान में जिनमें 2 आगे

Send Push

Japan Election Updates: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के शुक्रवार को होने वाले चुनाव में निवर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह लेने के लिए रिकार्ड 9 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। पहले दौर में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है, इसलिए शीर्ष दो वोट पाने वाले दूसरे दौर में आगे बढ़ेंगे, जो शुक्रवार दोपहर को पहले दौर के तुरंत बाद होगा। दौड़ में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में शिगेरू इशिबा, शिंजिरो कोइजुमी, साने ताकाइची, योशिमासा हयाशी, ताकायुकी कोबायाशी आदि शामिल हैं।

शिंजिरो भी दौड़ में शामिल
पूर्व बैंकर इशिबा पांचवीं बार नेतृत्व की दौड़ में शामिल हैं और उन्होंने कहा कि यह उनकी अंतिम लड़ाई होगी। पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे शिंजिरो को 2009 में संसद के लिए चुने जाने के बाद से शीर्ष पद के लिए संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। अगर चुने जाते हैं तो 43 साल की उम्र में वह जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री होंगे। 63 वर्षीय साने ताकाइची आर्थिक सुरक्षा मंत्री हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्या कट्टर रूढ़िवादी हैं।

ये भी पढें: अमेरिका के फ्लोरिडा की तरफ से तेजी से बढ़ रहा है तूफान हेलेन, भारी बारिश और बाढ़ मचा सकती है तबाही

9 दावेदारों के नाम
किशिदा की सरकार में वरिष्ठ राजनयिक योको कामीकावा, डिजिटल मामलों के मंत्री टारो कोनो, पार्टी के महासचिव तोशीमित्शु मोटेगी, पूर्व आर्थिक सुरक्षा मामलों के मंत्री ताकायुकी कोबायाशी, मुख्य कैबिनेट सचिव काटसुनोबू काटो, पूर्व रक्षा और विदेश मंत्री योशीमासा हायाशी, मौजूदा पर्यावरण मंत्री शिनजीरो कोइजुमी, पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशीबा और आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकेची। इन 9 दावेदारों में जो दो नाम ओपिनियन पोल्स में सबसे आगे चल रहे हैं, उनमें एक है – शिनजीरो कोइजुमी का और दूसरा शीगेरू इशीबा।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now