Top News
Next Story
NewsPoint

Shani Nakshatra Gochar 2024: अक्टूबर के महीने में शनि का नक्षत्र गोचर, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Send Push

Shani Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के शास्त्र के अनुसार हर राशि समय- समय पर अपनी राशि बदलते हैं और नक्षत्र बदलते हैं। शनि देव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। शनि देव राशियों और नक्षत्रों में विचरण करते हैं। 3 अक्तूबर को शनि देव शतभिषा नक्षत्र गोचर करेंगे। शनि महाराज 3 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे नक्षत्र बदल लेंगे। इस नक्षत्र में शनि देव 27 दिसंबर तक रहने वाले हैं। शनि के नक्षत्र का असर सारी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हर राशि पर इसका अच्छा और बुरा असर पड़ता है। शनि देव के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातक के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को फायदा होगा।


October Grah Gochar 2024


इन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मेष राशि
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में भी लाभ देखने को मिलेगा। यदि आप किसी नये काम की तलाश कर रहे हैं तो वो पूरा होगा। अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मेष राशि वालों की सेहत बेहतर हो सकती है।


वृषभ राशि
शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस राशि में शनि दशम भाव में रहेंगे। इस समय में आपके करियर को ऊंचाइयां मिलेंगी। कारोबार में मुनाफा मिलेगा। इस समय में आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की मिलेगी।


सिंह राशि
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। कामकाज में सफलता हासिल हो सकती है। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। इसके साथ ही कारोबार में मुनाफा मिलेगा। लव लाइफ में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।


धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि तीसरे भाव में रहेंगे। शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि वालों को फायदा मिलेगा। इस दौरान आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक तौर पर आपकी वृद्धि होगी। इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सेहत में सुधार आएगी। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।



Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now