Top News
Next Story
NewsPoint

Arshad Warsi ने प्रभास को 'joker' बताकर अब लिया यू-टर्न, कहा-'वह शानदार स्टार हैं...'

Send Push

अरशद वारसी ने कल्कि 2898 AD में प्रभास के रोल को जोकर बताया था, जिसके बाद इस बात ने काफी ज्यादा टूल पकड़ा था। कुछ लोगों ने प्रभास का सपोर्ट भी किया था। अब अरशद वारसी ने यू-टर्न ले लिया और अपनी बातों पर सफाई दी है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या बोला है।

अरशद वारसी ने दी सफाई

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अरशद वारसी ने प्रभास को 'शानदार' स्टार बताया। उन्होंने कहा हर इंसान का अलग-अलग देखना ता नजरिया होता है। हर कोई अपनी सोच की तरह सोचता है। अरशद ने कहा मैंने जोकर वाली बात प्रभास के लिए नहीं बल्कि फिल्म में प्रभास के रोल को लेकर कही थी। प्रभास एक शानदार एक्टर हैं उन्होंने बार-बार इस बात को साबित किया है।


अरशद वारसी ने क्या कहा था

बता दें एक पॉडकास्ट के दौरान अरशद वारसी ने कहा था कि प्रभास मैं दुखी हूं। ये ऐसा क्यों था। प्रभास एक जोकर की तरह क्यों था। मैं मैड मैक्स देखना चाहता हूं। तुमने उसको क्या बना दिया। ऐसा मुझे नहीं समझ में क्यों आता है? एक्टर का ये बयान आग की तरह फैला था। बहुत से लोगो ने एक्टर को ट्रोल किया था और कहा था कि वो पब्लिसिटी के लिए ऐसा बोल रहे हैं। इस बयान के बाद से अभी तक इस मामले में प्रभास ने सफाई नहीं दी है।

नाग अश्विन ने दिया था जवाब

नाग अश्विन ने प्रभास के सपोर्ट में एक पोस्ट करते हुए बोले थे कि चलिए पीछे नहीं जाएं..अब उत्तर-दक्षिण या बॉलीवुड बनाम टॉली नहीं..हमारी नजरें बड़ी तस्वीर पर। अरशद साहब अपने शब्दों का चयन सही तरीके से कर सकते थे, लेकिन यह ठीक है। बच्चों के लिए बुजी खिलौने भेज रहा हूं। मैं कड़ी मेहनत करूंगा इसलिए ट्वीट करता हूं कि के2 में प्रभास अब तक के बेस्ट थे।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now