Top News
Next Story
NewsPoint

जहाजपुर में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोरानी का शुभारंभ

Send Push

image

भीलवाड़ा, 29 सितंबर . शाहपुरा जिले के जहाजपुर में बोरानी में आज शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहाजपुर-कोटड़ी के विधायक गोपी चंद मीना उपस्थित थे. उनके साथ कौशल देवी, प्रधान जहाजपुर-कोटड़ी, और नरेश मीना, चेयरमैन नगर पालिका जहाजपुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. विशिष्ट अतिथियों में गैगा राम मीना, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका जहाजपुर, भेरू लाल टांक, नगर भाजपा अध्यक्ष, और सीमा देवी मीना, पार्षद वार्ड नंबर 24, शामिल थे.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णु दयाल मीना ने सभी का स्वागत करते हुए जनता क्लिनिक की सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि क्लिनिक में 400 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध होंगी, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर की होंगी. इसके साथ ही 14 प्रकार की लैब जांच भी की जाएंगी. विशेष रूप से, गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग और उनका उपचार भी यहां उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष गैगा राम ने स्थानीय समस्याओं से विधायक गोपी चंद मीना को अवगत कराया, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण समस्या पीने के पानी की थी. इस मुद्दे पर विधायक ने बोरानी को दूसरी योजना के तहत पानी की टंकी निर्माण का आश्वासन दिया, जिससे पानी की कमी की समस्या का समाधान हो सकेगा. इसके अलावा, नगर पालिका से सड़कों के निर्माण के लिए पहले से ही टेंडर हो चुके हैं और एक महीने में काम शुरू होने का आश्वासन दिया गया.

विधायक गोपी चंद मीना ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने जनता क्लिनिक में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. विधायक ने जोर देकर कहा कि यह क्लिनिक क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है और इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है. उन्होंने जनता क्लिनिक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती पहुँच की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी.

विधायक गोपी चंद मीना और अन्य अतिथियों ने इस अवसर पर विस क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए आश्वस्त किया. जनता क्लिनिक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और सुधार क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

इस कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण भागीदारी दिखाई. किशोर शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि, ने गांववासियों से अपील की कि वे जनता क्लिनिक की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. नरेश मीना ने वार्डवासियों की ओर से जनता क्लिनिक की सौगात के लिए विधायक का धन्यवाद किया.

कार्यक्रम के अंत में डॉ. विष्णु दयाल मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शाहपुरा, ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और जनता क्लिनिक के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस अवसर पर राजीव कांटिया, उप चेयरमैन, लवली सिंह, पार्षद, सत्यनारायण मीना, दीपक मीना, चेतन रेगर, राम प्रसाद रेगर, पंकज घारु, महेंद्र खटीक, कैलाश खटीक, अमित गुर्जर डॉ. नईम अख्तर, डॉ. अशोक जाट खेमराज, महेंद्र मीना (अध्यक्ष नर्सिंग यूनियन), धर्मराज नर्स ग्रेड प्रथम, कैलाश टांक (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार , अमित धोबी, शैतान लाल, सत्यनारायण माली ग्रामीण, कालू राम मीना, छगन लाल, चुन्नी लाल, जमना लाल, जगमोहन, मोहन लाल, बृज देवी मीना, फोरी देवी, दुर्गा देवी, और अन्य महिलाएं और युवा साथी प्रेमराज फौजी, पप्पू लाल, हेमराज, लेखराज, विनोद अध्यापक, पुष्कर राज .ब्ठम् साहब, और अन्य ग्रामीण शामिल थे.

जनता क्लिनिक-स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई क्रांति

ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामजस मीणा ने बताया कि शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) का उद्घाटन जहाजपुर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था, जहां आम जनता को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी. इस क्लिनिक के माध्यम से सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति का प्रतीक है.

—————

/ मूलचंद

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now