Top News
Next Story
NewsPoint

मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह दिल्ली में सिविल सेवा अशोक अवार्ड से सम्मानित

Send Push

image

भोपाल, 29 सितम्बर . मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट दायित्व व योगदान के लिए अशोक अवार्ड 2024 सम्मान से नवाजा गया. इंडिया हैबिटैट सेंटर नई दिल्ली में रविवार को आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व रक्षा सचिव व छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त, विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ आरके रंजन सिंह, मुम्बई उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीपी सिंह और पूर्व आर्मी स्टाफ चीफ जनरल दीपक कपूर की उपस्थिति में प्रदान किया गया.

चार्ल्स वाल्टर्स रिसर्च काउंसिल एवं एसोसिएशन ऑफ इंडियन ब्यूरोक्रेट्स के द्वारा प्रमुख सचिव एपी सिंह को उत्कृष्ट सेवा व असाधारण योगदान के लिए यह अशोक सम्मान 2024 म्यांमार के राजदूत, देश के विभिन्न प्रदेशों के प्रशासनिक, न्याय, भारतीय वन सेवा, रक्षा सेवा, राजस्व सेवा, पुलिस सेवा आदि के चयनित वरिष्ठ महिला व पुरुष अधिकारियों के साथ प्रदान किया गया. इस अवसर पर चार्ल्स वॉल्टर्स काउंसिल फॉर इन्नोवेशन एण्ड रिसर्च के संस्थापक डॉ अभिषेक पाण्डे, अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दिल्ली व विभिन्न प्रांतों में कार्यरत अधिकारियों के साथ गणमान्यजन उपस्थित थे.

उल्लेखनीय है कि वार्षिक अशोक अवार्ड चॉर्ल्स वॉल्टर काउंसिल फॉर इन्नोवेशन एण्ड रिसर्च (सीडब्ल्यूएसआईआर) की ज्यूरी द्वारा देश भर में सिविल सेवा, न्यायिक, शिक्षा, पुलिस, राजस्व आदि सेवाओं में कार्यरत लोक सेवकों के कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट दायित्व, उपलब्धियों, नवाचार व देश प्रदेश को सशक्त बनाने में योगदान के आधार पर चयन कर सम्मान व प्रोत्साहन के लिए दिया जाता है.

विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रमुख सचिव एपी सिह को बधाई दी. इस उपलब्धि पर बधाई देते कहा है कि हमारे प्रमुख सचिव सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा का सम्मान बढ़ाया है और प्रदेश को गौरवान्वित किया है.

तोमर

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now